ज़िन्दगी का नशा
बात ये नहीं है कि तुम्हें पीते हुए देखा किसने
तुम्हारी हरकतें कहती हैं कि पीते ज़रूर हो तुम
लोग यूँ ही नहीं करते हैं तुम्हारे नाम के चर्चे
हमारी महफ़िलों में आजकल मशहूर हो तुम
हुए बदनाम क्यूँ तुम इस क़दर दुनिया की नज़रों में
बड़ा मुश्क़िल है कहना मय क़दों से दूर हो तुम
चलो माना नहीं हो मय-कशो की भीड़ में शामिल
कुछ तो है जिसके नशे में बे-सबब से चूर हो तुम
- Rakesh

Comments
Post a Comment